रांची: बीसीआइ प्लेटिनम के नये अध्यक्ष राजीव शर्मा चुने गये हैं। वहीं, सचिव सुबोध कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ अनामिका धुरिया, कोषाध्यक्ष रिशव चौधरी और संयुक्त कोषाध्यक्ष विकास नाहटा बनाये गये। चैप्टर के सलाहकार सुजीत कुमार को बनाया गया है।
रविवार को करमटोली स्थित सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित चैप्टर की 50वीं बैठक में नये पदधारियों का चयन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने नयी टीम को बधाई दी और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि चैप्टर के सभी सदस्यों को साथ लेकर काम किया जायेगा। आपसी सहयोग, कारोबार विस्तार और बेहतर नेटवर्किंग को बढ़ावा देना नयी टीम की प्राथमिकता होगी।
also read; वेंटिलेटर तोड़ ज्वेलरी दुकान में चाेरी, लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर
मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि कारोबार बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और रेफरेंस महत्वपूर्ण है। हम सभी एक-दूसरे का व्यापार बढ़ाने के लिए सजग हैं और सहयोगी बनकर काम कर रहे हैं। रेफरेंस के माध्यम से एक-दूसरे के कारोबार और व्यापार को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपसी नेटवर्किंग और विश्वास के साथ काम करने से सदस्यों को कारोबार विस्तार के बेहतर अवसर मिलते हैं।
also read: एशियन गेम्स की चैंपियन बेटियों का, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
बैठक में रेफरल देने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले कई सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैठक में बीसीआइ के एमडी धीरज ग्रोवर, निदेशक अजय कुमार, शिव कुमार, रमेश कुमार, सुनील कालरा, डॉ अरविंद आर्या, अमित पाठक, राजीव शर्मा, सोनाली चौधरी, प्रवीण मग्गू, मिहिर अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
also read : मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें : बाबूलाल मरांडी





