मेगा सीए स्टूडेंट्स कांफ्रेंस में विद्यार्थियों को परीक्षा,करियर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दिए महत्वपूर्ण टिप्स

रांची। डोरंडा स्थित शौर्य ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय मेगा सीए स्टूडेंट्स कांफ्रेंस के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को सीए विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, करियर निर्माण, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। also read :

मेगा सीए स्टूडेंट्स कांफ्रेंस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची।  डोरंडा स्थित शौर्य ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय मेगा सीए स्टूडेंट्स कांफ्रेंस के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को  सीए विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, करियर निर्माण, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रथम तकनीकी सत्र में विशेषज्ञ सीए आशीष कालरा ने “पहली और अगली बार में CA एग्ज़ाम कैसे पास करें” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने परीक्षा की रणनीति, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, रिवीजन एवं मॉक टेस्ट के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलता से निराश न होकर अपनी कमियों की पहचान कर अगले प्रयास के लिए बेहतर एवं योजनाबद्ध तैयारी करने की सलाह दी।
दूसरे तकनीकी सत्र में “GENZ: पढ़ाई, जूनून और पेशे को संतुलित करना” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विशेषज्ञ सीए ईशा  वर्मा  ने अध्ययन के साथ व्यक्तिगत रुचियों एवं प्रोफेशनल जीवन में संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों के लिए तकनीक और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के साथ अनुशासन, अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित कर लक्ष्य-केंद्रित एवं संतुलित जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है।
तीसरे तकनीकी सत्र में सीए सार्थक जैन ने फाइनेंसियल रिपोर्टिंग विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय विवरणों की समझ, रिपोर्टिंग की गुणवत्ता तथा अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स के व्यावहारिक पहलुओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉन्सेप्ट की स्पष्ट समझ विकसित करने और विषय के व्यावहारिक अनुप्रयोग पर ध्यान देने की सलाह दी।
दिन के अंतिम तकनीकी सत्र में सीए शिवम् पलान ने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस  (AI) पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि एआई अकाउंटिंग एवं फाइनेंस के क्षेत्र में कार्य करने के तरीकों में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को एआई टूल्स की जानकारी हासिल कर तकनीकी दक्षता बढ़ाने तथा भविष्य की प्रोफेशनल चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने पर जोर दिया।
सीए अनुप कुमार ने मजेदार क्विज “कौन बनेगा सीए” के सत्र में सीए की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
आज के तकनिकी सत्रों की अध्यक्षता सीए अभिषेक कुमार, सीए प्रतिक मित्तल, सीए हर्ष अग्रवाल और सीए रागेश बिहारी और ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेंट्रल इंडिया सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नितिन गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निरंतर सीखने, अनुशासन और प्रोफेशनल उत्कृष्टता को सफलता की आधारशिला बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से सीए पाठ्यक्रम के साथ-साथ बदलती तकनीक और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में ज्ञान के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण और निरंतर प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में सहायता करेंगे।
समापन अवसर पर रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती ने कांफ्रेंस की सफलता पर विद्यार्थियों एवं आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सीधे सीखने और अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कांफ्रेंस में प्राप्त ज्ञान को अपनी पढ़ाई एवं भविष्य के प्रोफेशनल जीवन में प्रभावी रूप से उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर रांची शाखा के सीए स्टूडेंट एसोसिएशन की सचिव खुशी गुप्ता ने सभी विशेषज्ञों, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस दो दिवसीय मेघा कांफ्रेंस के समापन के अवसर पर इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन, उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार, कार्यकरिणी सदस्य सीए निशांत मोदी, इस कांफ्रेंस के मेंटर सीए रणजीत गारोडिया, कन्वेनर सीए हर्ष वर्मा, को-कन्वेनर सीए ऋषब नंदा, रांची के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री हर्ष अग्रवाल उपस्थित थे। इस कांफ्रेंस के उपरांत सीए विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे सीए विद्यार्थियों ने अपने अन्य प्रतिभाओं की प्रस्तुति दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *