JCI Expo Utsav 2026 : रांची में खरीदारी के साथ मनोरंजन, आज नाइट मार्केट का आयोजन

रांची : युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) का बहुप्रतीक्षित Expo Utsav 2026 शुरू हो गया है। इस वर्ष मेले का 29वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जो 7 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में देश-विदेश के विभिन्न ब्रांड्स और कारोबारियों के

Expo Utsav
एक्सपो उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) का बहुप्रतीक्षित Expo Utsav 2026 शुरू हो गया है। इस वर्ष मेले का 29वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जो 7 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में देश-विदेश के विभिन्न ब्रांड्स और कारोबारियों के स्टॉल लगाए गए हैं। आयोजन के दौरान खरीदारी के साथ मनोरंजन और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आनंद लिया जा सकेगा। एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सात दिनों के इस उत्सव में देश के विभिन्न शहरों से कुल 400 स्टॉल लगाए जाएंगे। सभी स्टॉल वातानुकूलित हैं। इनमें बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल शामिल हैं। महिला उद्यमियों के लिए विशेष रूप से पिंक हैंगर तैयार किया गया है, जहां केवल महिला उद्यमियों को स्टॉल आवंटित किए गए हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क भी बनाया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं।

Read More : रांची की मोनिका को नौकरी के नाम पर दुबई भेजने का आरोप, पासपोर्ट जब्त

विधायक सीपी सिंह ने किया एक्सपो का भ्रमण

रांची के विधायक सीपी सिंह ने एक्सपो मेले का भ्रमण किया और जेसीआई के युवा सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्यों में प्रतिभा और विचारों की कमी नहीं है। इस तरह के भव्य आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है, जो मेले में दिखाई दे रही है। विधायक ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नारायण मुरारका और को-ऑर्डिनेटर्स ने उन्हें दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जीएसटी अधीक्षक संजीव कुमार झा ने भी मेले का भ्रमण किया और आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विधायक सीपी सिंह ने किया भ्रमण

आज रात 9 से 12 बजे तक नाइट मार्केट

एक्सपो में 3 अक्टूबर को नाइट मार्केट का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रात 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहेंगे। कार्निवाल थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जोकर और फायर जगर सहित कई आकर्षण रहेंगे। वहीं, 2 अक्टूबर को एक्सपो परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। 4 से 7 वर्ष आयु वर्ग में कीमाया, सीधी सरावगी और प्रगति जैन विजेता रहीं। वहीं, 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग में अरण्या राठौड़, अभिनव कुमार और आदित्य कुमार विजेता बने। चित्रकला प्रतियोगिता की संयोजिका जेसीरेट दीपिका माहेश्वरी, जेसीरेट पायल जैन और जेसीरेट श्वेता रूंगटा थीं।

ट्रेजर हंट में 15 टीमों के 60 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

एक्सपो में ट्रेजर हंट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 15 टीमों के कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसकी संयोजिका जेसीरेट मनीषा झा, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल और जेसीरेट नलिनी जैन थीं। इसके साथ ही तम्बोला का आयोजन भी किया गया। इसकी जिम्मेदारी जेसीरेट अंकिता अग्रवाल, जेसीरेट रिद्धि जालान और जेसीरेट कृति अग्रवाल ने संभाली।

7 अक्टूबर तक होंगे कई खास आयोजन

Expo Utsav के दौरान आने वाले दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार हैं :

  • 3 अक्टूबर : डॉग शो और वॉइस ऑफ एक्सपो।

  • 4 अक्टूबर : एक्सपो टैंक और डांस प्रतियोगिता।

  • 6 अक्टूबर : भजन जैमिंग, जिसमें बाहर से आए कलाकार मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे।

  • 7 अक्टूबर : योगा प्रतियोगिता और बुटिक्स एक्सपो फैशन शो।

इस बार एक्सपो में क्यूआर कोड के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रवेश टिकट की बुकिंग की सुविधा भी दी गई है।

पंचरत्न स्काईलाइन है प्रिंसिपल स्पॉन्सर

Expo Utsav 2026 का प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) है। इसके साथ टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) पावर्ड पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई प्रमुख ब्रांड्स ने सहयोग दिया है। इनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर), बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी & मॉम्स (लाइफस्टाइल पार्टनर), एटीसी (स्वच्छ पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) शामिल हैं।

जेसीआई के सदस्यों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

एक्सपो को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल और को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी शामिल हैं। इसके अलावा जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर), जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष-बिजनेस), जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो, लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और सचिव जेसीरेट नलिनी जैन ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की।

400 स्टॉल और आकर्षक आयोजन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *