रांची : गांधी जयंती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में DC मंजूनाथ भजन्त्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान रांची के SSP राकेश रंजन, ट्रैफिक SP राकेश सिंह, सिटी SP पारस राणा और सदर CO कुमार रजत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बापू को अर्पित किए पुष्प
ट्रेनी IAS आस्था शरण, ADM रांची धनंजय, उपसमाहर्ता नज़रत सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे और सदर DSP वी रमन ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Read More : स्वच्छ भारत दिवस पर रांची में 10 सफाईमित्र सम्मानित, लिया संकल्प





