रांची में 97 किलो गांजा बरामद, NCB और पुलिस ने 3 तस्करों को पकड़ा

रांची : रांची के नगड़ी इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रांची पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में टीम ने दो कारों को घेरकर 97 किलो गांजा बरामद किया और तीन

गांजा बरामद
97 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची के नगड़ी इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रांची पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में टीम ने दो कारों को घेरकर 97 किलो गांजा बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

Read More : रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच और दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस की छुट्टियां रद्द

गुप्त सूचना पर नगड़ी में नाकेबंदी

NCB अधिकारियों को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप रांची लाई जा रही है। सूचना के आधार पर रांची पुलिस की मदद से नगड़ी इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान टीम की नजर दो संदिग्ध कारों पर पड़ी। पुलिस को देखते ही आगे चल रही कार ने अचानक वापस मुड़कर भागने की कोशिश की। उसके पीछे चल रही दूसरी कार के चालक ने भी तेजी से निकलने का प्रयास किया। हालांकि, पहले से सतर्क NCB और रांची पुलिस की टीम ने दोनों वाहनों को घेर लिया। तलाशी के दौरान एक कार से 97 किलो गांजा बरामद हुआ।

दो कारों से हो रही थी तस्करी

जांच में सामने आया कि तस्करों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए दो कारों का इस्तेमाल किया था। आगे चल रही कार से रास्ते की रेकी की जा रही थी, जबकि पीछे चल रही कार में गांजे की खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी। अब तक की जानकारी के अनुसार, गांजे की यह खेप हजारीबाग के बरही तक ले जाई जानी थी। इस कार्रवाई में नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और उनकी टीम ने भी सहयोग किया। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा, “नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को गांजे के तस्करी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर रांची पुलिस के द्वारा एजेंसी को सहयोग किया गया। इसी क्रम में रांची के नगड़ी इलाके से गांजे की बड़ी खेप बरामद की गई है।”

तीन आरोपी गिरफ्तार

मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हजारीबाग निवासी शुभम कुमार और सूरज कुमार की पहचान हुई है। तीसरे आरोपी की पहचान और तस्करी के पूरे नेटवर्क को लेकर NCB की टीम पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में गांजे की खेप के स्रोत, सप्लायर और इसे रांची के बाद कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *