झारखंड-ओडिशा में 22 ट्रेनें रद्द, अक्टूबर में रेल यात्रियों को झटका

रांची : झारखंड और ओडिशा के रेल यात्रियों के लिए अक्टूबर की शुरुआत में सफर से पहले जरूरी अपडेट है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा ‘ए’ केबिन से राउरकेला सेक्शन के बीच 5वीं रेलवे लाइन की कमिशनिंग का काम शुरू होने जा

ट्रेनें
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड और ओडिशा के रेल यात्रियों के लिए अक्टूबर की शुरुआत में सफर से पहले जरूरी अपडेट है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा ‘ए’ केबिन से राउरकेला सेक्शन के बीच 5वीं रेलवे लाइन की कमिशनिंग का काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए बंडामुंडा ‘डी’ केबिन में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य का असर अक्टूबर के पहले पखवाड़े में रेल परिचालन पर पड़ेगा। रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में 22 ट्रेनों की कुल 37 सेवाएं रद्द की हैं। राजधानी एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस समेत कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।

Read More : JPSC केस में लालू यादव पर CID का दावा, अभय तिवारी का एजेंट बताया

बंडामुंडा-राउरकेला सेक्शन में होगा काम

5वीं रेल लाइन को चालू करने के लिए बंडामुंडा ‘डी’ केबिन में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान रेल यातायात को नियंत्रित करने के लिए कई ट्रेनों की सेवाएं रद्द की गई हैं। इसका असर टाटानगर, हटिया, राउरकेला और हावड़ा से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों की सूची इस प्रकार है :

  • 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर: 3 से 12 अक्टूबर
  • 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर: 4 से 13 अक्टूबर
  • 8309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस: 6 और 8 अक्टूबर
  • 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस: 9 और 11 अक्टूबर
  • 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस: 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
  • 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस: 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
  • 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: 4 से 7 अक्टूबर
  • 18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस: 11 से 13 अक्टूबर
  • 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
  • 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर
  • 12812 हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
  • 12811 एलटीटी मुंबई-हटिया एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर
  • 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर
  • 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर
  • 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर
  • 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर
  • 12836 एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर
  • 12835 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस: 15 अक्टूबर
  • 18452/18451 पुरी-हटिया-पुरी एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर

बर्द्धमान-हटिया MEMU आज गोमो तक जाएगी

दूसरी ओर, किता-सिल्ली रेलखंड में विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस MEMU (13503/13504) मंगलवार को गोमो स्टेशन तक ही जाएगी। ट्रेन गोमो से ही वापस लौटेगी। इसके कारण गोमो-हटिया-गोमो के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचें

रेलवे के विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव अलग-अलग तारीखों पर लागू होगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन और परिचालन संबंधी अपडेट जरूर जांच लें। 5वीं रेल लाइन की कमिशनिंग का काम पूरा होने के बाद इस रेल सेक्शन की क्षमता बढ़ाने और भविष्य में ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *