रांची : FJCCI के अध्यक्ष तुलसी पटेल, विकास विजवर्गीय, अमित शर्मा, पूजा ढाढा, विनीता सिंघानिआ और मोनिका गोयनका के साथ-साथ झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह, रवि वर्मा, नीरज सिंह और आरजीटीए के राजकिशोर सिंह, रविंद्र दुबे, उदय सिंह, प्रभाकर सिंह, एसबी सिंह, विनय सिंह और सुनील सिंह चौहान ने रांची के एसएसपी राजीव रंजन से मुलाकात की।
मांग पर विचार का आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल ने लघु भारी वाहनों के दिन के समय चार घंटे से अधिक परिचालन की समय सीमा को निषेध मुक्त करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने जालान रोड के ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं से भी एसएसपी को अवगत कराया। एसएसपी ने विषय को बहुत ध्यान से सुना और सकारात्मक रुख दिखाते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह अवश्य ही इस विषय पर विचार कर उचित निर्णय लेंगे।
Read More : रांची में एक्सपो उत्सव 2026 की तैयारी शुरू, मोरहाबादी में भूमि पूजन









