शिबू सोरेन का होर्डिंग गिरने पर सीता सोरेन नाराज, कार्रवाई की मांग

रांची: राजधानी के हरमू चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का होर्डिंग गिरने को लेकर सीता सोरेन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से होर्डिंग गिराया गया, वह शिबू सोरेन जैसे बड़े नेता का अपमान है। कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक

सीता सोरेन
फाइल फोटो सीता सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के हरमू चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का होर्डिंग गिरने को लेकर सीता सोरेन ने नाराजगी जताई है।  उन्होंने कहा कि जिस तरह से होर्डिंग गिराया गया, वह शिबू सोरेन जैसे बड़े नेता का अपमान है।  कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं हैं, बल्कि झारखंड आंदोलन, संघर्ष और यहां की पहचान से जुड़े हुए है।  उनके होर्डिंग के साथ इस तरह की लापरवाही से झारखंड के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

नगर निगम की कार्यशैली पर उठाया सवाल

उन्होंने रांची नगर निगम की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया।  सीता सोरेन ने कहा कि होर्डिंग और विज्ञापन से टैक्स लेने वाले अधिकारियों को उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी तय करनी चाहिए।  उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जिन लोगों ने शिबू सोरेन का होर्डिंग लगाया था, वे उसे लगाने के बाद उसकी देखरेख क्यों नहीं कर रहे थे।

जिला प्रशासन से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग 

सीता सोरेन ने रांची नगर निगम और जिला प्रशासन से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति या संस्था ने होर्डिंग लगाया और उसकी देखरेख में लापरवाही हुई, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

also read : दुर्गापूजा के दौरान सुगम यातायात, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था एवं स्वच्छ-सुंदर शहर को लेकर प्रशासन की तैयारी

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *