सुदिव्य सोनू के सभी विभाग अब CM हेमंत सोरेन के जिम्मे

रांची : स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रभार वाले सभी विभागों की जिम्मेदारी अब CM हेमंत सोरेन संभालेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे उच्च एवं

हेमंत सोरेन
CM हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रभार वाले सभी विभागों की जिम्मेदारी अब CM हेमंत सोरेन संभालेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का प्रभार अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवंटित कर दिया गया है।

Read More : एशियन गेम्स 2026 का आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने थामा तिरंगा

6 सितंबर को हुआ था निधन

मालूम हो कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन से खाली हुए विभागों के आवंटन को लेकर राज्य सरकार ने अब आधिकारिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। इससे पूर्व दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के विभागों का प्रभार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ही सौंपा गया था। इस प्रकार वर्तमान में दोनों पूर्व मंत्रियों के विभागों की कमान मुख्यमंत्री के पास है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *