एशियन गेम्स 2026 का आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने थामा तिरंगा

आइची-नागोया : जापान में एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज हो गया है। 19 सितंबर को नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल ने भी पूरे जोश के साथ मार्च किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और

एशियन गेम्स
तिरंगा थामे मनु भाकर और पवन सेहरावत ने की भारतीय दल की अगुआई

अपनी भाषा में पढ़ें

आइची-नागोया : जापान में एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज हो गया है। 19 सितंबर को नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल ने भी पूरे जोश के साथ मार्च किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुआई करते नजर आए।

Read More : योगेंद्र साव के बयान पर बाबूलाल ने राहुल गांधी को घेरा, पूछा- क्यों दे रहे समर्थन?

तिरंगा थामे मनु भाकर और पवन सहरावत सबसे आगे

भारतीय दल की एंट्री ओपनिंग सेरेमनी के खास पलों में रही। मनु भाकर और पवन सहरावत सबसे आगे तिरंगा लेकर चले, जबकि उनके पीछे भारतीय खिलाड़ी और अधिकारी पूरे उत्साह के साथ स्टेडियम में पहुंचे। मनु भाकर के लिए यह एशियन गेम्स में तीसरी भागीदारी है। वह पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीत चुकी हैं। वहीं, पवन सहरावत 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे थे।

आखिरी समय पर बदले गए फ्लैग-बेयरर

शुरुआत में शॉटपुट स्टार तजिंदरपाल सिंह तूर को पुरुष फ्लैग-बेयरर बनाया गया था। हालांकि, आधिकारिक सेरेमनी किट समय पर नहीं मिल पाने के कारण आखिरी समय पर बदलाव किया गया। उनकी जगह पवन सहरावत ने मनु भाकर के साथ भारतीय दल की अगुआई की। तजिंदरपाल सिंह तूर एशियन गेम्स में भारत की पदक उम्मीदों का अहम हिस्सा हैं। वह शॉटपुट में अपना अभियान शुरू करेंगे।

45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

ओपनिंग सेरेमनी में जापान के सम्राट नारुहितो ने 20वें एशियन गेम्स को आधिकारिक रूप से खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही आइची-नागोया एशियन गेम्स का औपचारिक आगाज हुआ। इस आयोजन में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। समारोह की शुरुआत जापान के पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ हुई। आइची प्रीफेक्चर के गवर्नर ओमुरा हिदेआकी ने भी खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित किया। इसके बाद ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी ने समारोह में अपनी बात रखी।

हांगझोउ के 107 पदकों के प्रदर्शन पर नजर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में पदकों के लिए उतरेंगे। भारत ने हांगझोउ 2023 एशियन गेम्स में कुल 107 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल थे। अब आइची-नागोया में भारतीय खिलाड़ियों की नजर पदक तालिका में मजबूत प्रदर्शन पर होगी। ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सहरावत की अगुआई में तिरंगा लेकर पहुंचे भारतीय दल ने खेलों के इस अभियान की शुरुआत की।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *