हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, एक की मौत, 3 घायल

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले अंतर्गत चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक के बाद एक लगातार चार वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि

हजारीबाग
खाई में गिरा ट्रेलर

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले अंतर्गत चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक के बाद एक लगातार चार वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि एक 409 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Read More : हजारीबाग में 207 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जानें पूरी सूची

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक साथ चार गाड़ियों में जोरदार टक्कर मारी, जिससे 409 वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में जा समाया. हादसे के बाद आसपास के लोग राहत और बचाव के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *