सीसीएल में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुआ विदाई समारोह

रांची। सीसीएल मुख्यालय में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जून, 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 06 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी

रांची। सीसीएल मुख्यालय में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जून, 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 06 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार, आज सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त हुए कुल 110 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई।

समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएं एवं स्मृतियां साझा कीं।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले में ये हैं शामिल

, मुख्य प्रबंधक(मानव संसाधन), पी & आईआर विभाग के विनोद एमेल सुरीन, कार्यालय अधीक्षक, पी एंड आईआर विभाग बिरसा उरांव, सुरक्षा उप-निरीक्षक, जेएसएसपीएस; पंकज कुमार, कार्यालय अधीक्षक-A1, उत्पादन विभाग; लैजरस खलखो, कार्यालय अधीक्षक, सीएमपीएफ विभाग; एवं श्रीमती अनिता निर्मला तिर्की, मैट्रन , गांधीनगर अस्पताल। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान आपने अपनी लगन, निष्ठा और कार्यकुशलता से कंपनी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है। आपके अनुभव, अनुशासन और समर्पण ने संगठन की कार्यसंस्कृति को समृद्ध किया है। आपकी सेवाएं सदैव प्रेरणादायी रहेंगी और आपका योगदान कंपनी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.