रांची चैलेंजर ट्रॉफी में दिखेगा फुटबॉल का रोमांच, 13 से मुकाबले

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले 31 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही चैलेंजर ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता इस वर्ष 13 से 20 सितंबर तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा केन्द्र की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ.

चैलेंजर ट्रॉफी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले 31 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही चैलेंजर ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता इस वर्ष 13 से 20 सितंबर तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा केन्द्र की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने शनिवार को बताया कि चैलेंजर ट्रॉफी ने रांची के साथ आसपास के जिलों में भी एक प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। फुटबॉल प्रेमियों, खिलाड़ियों और क्लबों को हर साल इस प्रतियोगिता का इंतजार रहता है।

Read More : पीएम मोदी ने शिक्षकों से कहा- छात्रों को नशे से बचाएं, स्क्रीन टाइम घटाएं

आयोजन में कई संगठन करेंगे सहयोग

डॉ. बब्बू के अनुसार, सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जन मंच और लक्ष्य डिफेंस अकादमी के सदस्य भी प्रतियोगिता के आयोजन में सक्रिय सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में खेल और खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल संजीवनी के समान है। यह युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ मनोरंजन का भी सशक्त माध्यम है।

विजेता टीम को 71 हजार रुपये का पुरस्कार

इस वर्ष चैलेंजर ट्रॉफी की विजेता टीम को 71 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर समेत विभिन्न श्रेणियों में भी खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह

चैलेंजर ट्रॉफी को लेकर रांची और आसपास के क्षेत्रों के फुटबॉल खिलाड़ियों, क्लबों और खेलप्रेमियों में उत्साह है। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *