पीएम मोदी ने शिक्षकों से कहा- छात्रों को नशे से बचाएं, स्क्रीन टाइम घटाएं

नई दिल्ली : पीएम मोदी ने शिक्षकों से अपील की है कि वे छात्रों को नशे की सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करें और उनके लगातार बढ़ते ‘स्क्रीन टाइम’ को कम करने में उनकी मदद करें। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अपने

पीएम मोदी
पीएम मोदी ने शिक्षकों से साधा संवाद।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली : पीएम मोदी ने शिक्षकों से अपील की है कि वे छात्रों को नशे की सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करें और उनके लगातार बढ़ते ‘स्क्रीन टाइम’ को कम करने में उनकी मदद करें। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ पाने वाले शिक्षकों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने यह संदेश दिया। इस बातचीत का वीडियो शनिवार (5 सितंबर 2026) को जारी किया गया। PM मोदी ने कहा कि संयुक्त परिवारों के घटने के कारण बच्चों के जीवन में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने शिक्षकों को सलाह दी कि वे केवल शैक्षणिक प्रदर्शन पर ही ध्यान न दें, बल्कि बच्चों के व्यवहार और रोजमर्रा के जीवन पर भी नजर रखें।

Read More : केरल में भीषण सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

छात्रों का बचपन जीवंत बनाए रखें

पीएम मोदी ने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों में यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा छात्र इसकी चपेट में आ चुका है। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के व्यवहार में कोई बदलाव दिखे, तो शिक्षकों को उस पर सूक्ष्मता से ध्यान देना चाहिए और जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से कहा, “आपको किसी छात्र के बचपन को खत्म नहीं होने देना चाहिए। छात्रों के जीवन में बचपन को जीवंत बनाए रखने में शिक्षक सबसे बड़ा योगदान दे सकते हैं।”

बातचीत के दौरान हुए हल्के-फुल्के पल

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने एक शिक्षिका से पूछा कि वह बच्चों की हिचकिचाहट दूर कर उन्हें पब्लिक स्पीकिंग (सार्वजनिक रूप से बोलने) के लिए कैसे तैयार करती हैं। इस पर शिक्षिका ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “सर, आपका ‘ऑरा’ (ओजस्वी व्यक्तित्व) देखकर मेरा ऑरा कम हो रहा है।” इस पर पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए पूछा, “पब्लिक स्पीकिंग के लिए ऑरा नहीं होना चाहिए?” एक अन्य शिक्षक द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता पर बात करने पर पीएम मोदी ने वाराणसी के सांसद के रूप में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह निवारक स्वास्थ्य देखभाल और नियमित जांच से समाज में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू 48 शिक्षकों को करेंगी सम्मानित

बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने अपने नवाचारों, शिक्षण विधियों और सामुदायिक कार्यों के अनुभव पीएम मोदी के साथ साझा किए। पीएम मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और अमूल्य योगदान की सराहना की। इस बीच, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में देश भर से चयनित 48 उत्कृष्ट स्कूल शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित करेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *