रांची : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के साथ पूरी हो गई। 3 सितंबर 2026 तक नामांकन वापसी के कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए। नामांकन वापसी की सूची में प्रकाश कुमार, अनिश बुधिया, संतोष कुमार अग्रवाल, पंकज पियूष, विजय कुमार हरलालका, सुमित जैन, अनुराग सिंह, बलकार सिंह नामधारी और नवीन कुमार जैन शामिल हैं। वहीं, एक प्रत्याशी का डिन नंबर निर्धारित समय तक प्राप्त नहीं होने के कारण प्रशांत कुमार का नामांकन अस्वीकृत किया गया।
Read More : एमएस धोनी IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनना चाहते, बद्रीनाथ का दावा
स्क्रूटनी के बाद 65 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
झारखंड चैंबर के सत्र 2026-27 के लिए कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पदों के लिए कुल 86 नामांकन प्राप्त हुए थे। स्क्रूटनी के दौरान कार्यकारिणी समिति के लिए दो प्रत्याशियों का नाम सदस्यता सूची के प्रतिनिधित्व में दर्ज नहीं होने के कारण नामांकन रद्द किया गया था। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कार्यकारिणी समिति के लिए कुल 65 प्रत्याशी चुनावी प्रक्रिया में शामिल होंगे।
कार्यकारिणी समिति के 65 प्रत्याशी
- Aditya Shah (CA)
- Amit Agarwal
- Amit Kishor (Agarwal)
- Amit Kumar Mishra
- Amit Kumar Pathak
- Amit Sharma
- Amit Singhania
- Amit Srivastav
- Anil Agarwal
- Anish Kumar Singh
- Arun Bharatiya
- Arup Nandi
- Ashok Pradhan
- Astha Kiran
- Brajesh Kumar
- CA Raj Kumar
- Deonandan Oraon
- Dr. Abhishek Kumar Ramadhin
- Jyoti Kumari
- Kamlesh Kumar Sancheti
- Kulwant Singh
- Mala Kujur
- Manish Jain
- Manish Kumar Saraf
- Manoj Kumar Mishra
- Manoj Kumar Singh
- Md Salim
- Monika Goenka
- Mukesh Kumar Agarwal
- Navjot Alang (Rubal)
- Nidhi Jhunjhunwala
- Poonam Anand
- Pourush Jain
- Pramila Kumari
- Pramod Kr. Srivastava
- Praveen Lohia
- Puja Dhadha
- Purnendu Tulsyan
- Rahul Agrawal
- Rahul Saboo
- Rajesh Gadodia (Anand)
- Ram Bangar
- Rohit Agrawal
- Rohit Poddar
- Sahitya Pawan
- Sailesh Agarwal
- Sajal Shroth
- Santosh Kumar
- Santosh Oraon
- Shailendra Kumar Suman
- Shankar Shambhu Rajesh
- Sharwan Kumar
- Srikrishna Agarwal (KISU)
- Subodh Kumar Jaiswal
- Suman Sharma
- Sunil Kalra
- Sunil Kumar Agarwal (Churiwal)
- Sunil Kumar Gupta
- Suraj Seth
- Tejvinder Singh
- Tulsi Patel
- Umang Sultania
- Vikash Agarwal (jhajharia)
- Vikash Vijayvargiya
- Vineeta Singhania
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए 9 प्रत्याशी
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए अंतिम सूची में कुल 9 प्रत्याशी शामिल हैं। इनमें कोयलांचल, कोल्हान, उत्तर छोटानागपुर, पलामू, संताल परगना और दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के प्रत्याशी शामिल हैं।
- Amarjeet Singh Saluja – Koylanchal Division
- Vijay Anand Moonka – Kolhan Division
- Vinay Kumar Agarwal – North Chhotanagpur Division
- Uday Shankar Dubey – Palamu Division
- Amit Kumar Jaishwal – Palamu Division
- Akash Pandey – Santhal Paragna Division
- Rajesh Agrawal – Santhal Paragna Division
- Rajesh Kumar Mahto – South Chhotanagpur Division
- Damodar Kumar Kasera – South Chhotanagpur Division
तीन प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव
चुनाव समिति के चेयरमैन अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यकारिणी समिति के अलावा पलामू प्रमंडल, संताल परगना प्रमंडल और साउथ छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों का नामांकन प्राप्त हुआ है। इस कारण इन तीनों प्रमंडलों में भी चुनाव कराया जाएगा। वहीं, अन्य प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक प्रत्याशी होने के कारण वहां की चुनावी प्रक्रिया अलग रहेगी।





