रांची में UGC NET परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू, जानें नियम

रांची : UGC NET June-2026 परीक्षा के कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा जारी की है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से प्राप्त सूचना के अनुसार रांची में एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जानी है।

निषेधाज्ञा लागू

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : UGC NET June-2026 परीक्षा के कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा जारी की है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से प्राप्त सूचना के अनुसार रांची में एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जानी है। DC मंजूनाथ भजन्त्री और अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था के आदेश पर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके बावजूद असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ जुटाकर विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Read More : रांची में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, श्याम मंदिर में खास तैयारी

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में प्रतिबंध

SDM सदर कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है। इसके तहत पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर जमा होने पर रोक रहेगी। हालांकि, सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे बाहर रखा गया है। निषेधाज्ञा के दौरान किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के आसपास किसी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित नहीं की जा सकेगी। प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के आसपास शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन प्रतिबंधों को लागू किया है।

हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध

आदेश के तहत किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक रहेगी। इसमें बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम और बारूद आदि शामिल हैं। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी और कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है। इसके अलावा लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला जैसे हरवे हथियार लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

इन तारीखों और समय पर लागू रहेगा आदेश

जिला प्रशासन के अनुसार निषेधाज्ञा 9 सितंबर 2026 को सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक और 10 सितंबर 2026 को सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। ION Digital Zone iDZ Tupudana, Three Eye Tech. 52 P, 53, Tupudana Industrial Area, Near Premsons Motor, Ranchi। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.