रांची।  झारखंड में अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 26 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवायें चल सकती हैं। कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अनुमान है।
आज अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहे । कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान  पलामू, गढ़वा और लातेहार में आज कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी भारी बारिश का अनुमान है। लोहरदगा और खूंटी के कुछ इलाकों में भी मौसम बिगड़ सकता है।
25 अगस्त को भी बारिश  हाेने की संभावना
मंगलवार को भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है। खूंटी और आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवायें चलने का अनुमान है।
26 अगस्त यानी बुधवार को पलामू, गढ़वा और लातेहार में भारी बारिश की संभावना है। गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम भी प्रभावित हो सकते हैं। लोहरदगा और खूंटी के कुछ हिस्सों में भी बारिश का जोर रह सकता है।
मौसम केंद्र, रांची के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बारिश के बीच मौसम ठंडा होने की संभावना है। खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।
बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। मौसम विभाग ने खासकर पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।