हरमू चौक में लेबर शेड का शिलान्यास, श्रमिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

वार्ड-26 में लेबर शेड बनने से श्रमिकों को सुविधाजनक स्थान मिलेगा, वहीं लोगों को एक ही जगह विभिन्न कार्यों के लिए मजदूर उपलब्ध हो सकेंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। वार्ड संख्या-26 के हरमू चौक में लेबर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रांची की महापौर रोशनी खलखो, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने लेबर शेड निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि शेड के निर्माण से श्रमिकों को एक निश्चित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इससे काम की तलाश में रहने वाले मजदूरों को धूप और बारिश से भी राहत मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लेबर शेड बनने के बाद स्थानीय लोगों को भी मजदूरों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही स्थान पर विभिन्न कार्यों के लिए श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इससे श्रमिकों के साथ-साथ उन्हें काम पर रखने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों और श्रमिकों ने भी खुशी जताई। उन्होंने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *