श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग की अपील… जानें वजह

रांची : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर (खादगढ़ा) स्थित ऐतिहासिक श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मंदिर संचालन समिति और श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं से आगे आने और सहयोग करने की अपील की है।

श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर (खादगढ़ा) स्थित ऐतिहासिक श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मंदिर संचालन समिति और श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं से आगे आने और सहयोग करने की अपील की है। मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक ई. अरुण कुमार सिंह, समाजसेवी सचिदानंद वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, विपुल तिवारी, वशिष्ठ नारायण तिवारी, शिवनंदन पाठक, गौरव कुमार स्वामी और ट्रस्ट की अध्यक्ष रानी कुमारी ने संयुक्त रूप से आम जनता, श्रद्धालुओं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मंदिर के पुनर्निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया है।

Read More : FJCCI चुनाव को लेकर Team P21 की पहली बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा

बरसात में गुंबद से टपकता है पानी

मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष रानी कुमारी ने मंदिर के इतिहास और वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर की स्थापना लगभग 35 वर्ष पूर्व हुई थी। यह मंदिर पूरे सुखदेव नगर क्षेत्र और आसपास के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। यहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, जबकि सावन के पवित्र महीने में भारी भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा, ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष गणेशोत्सव का भव्य आयोजन भी किया जाता है। रानी कुमारी ने बताया कि मंदिर का गुंबद काफी पुराना हो चुका है और उसमें गहरी दरारें आ गई हैं। इस वजह से बरसात के मौसम में गुंबद से पानी टपककर सीधे मंदिर के अंदर स्थापित प्रतिमा पर गिरता है, जिससे मंदिर की संरचना को नुकसान पहुंच रहा है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

नगद के साथ निर्माण सामग्री भी कर सकते हैं दान

मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि जो श्रद्धालु मंदिर निर्माण में अपना योगदान देना चाहते हैं, वे केवल आर्थिक (नगद) सहयोग ही नहीं, बल्कि सीमेंट, बालू, छड़ (सरिया) और गिट्टी जैसी निर्माण सामग्रियां भी दान स्वरूप उपलब्ध करा सकते हैं।

सहयोग के लिए संपर्क सूत्र

जीर्णोद्धार कार्य में सहयोग और दान देने के लिए इच्छुक नागरिक एवं श्रद्धालु मंदिर ट्रस्ट के निम्नलिखित पदाधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं:

  • ई. अरुण कुमार सिंह (संरक्षक): 9835722324

  • रानी कुमारी (अध्यक्ष): 9123478250

  • सचिदानंद वर्मा (कोषाध्यक्ष): 9431177926

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *