FJCCI चुनाव को लेकर Team P21 की पहली बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा

रांची : आगामी FJCCI चुनाव को लेकर Team P21 की पहली बैठक शनिवार को होटल पर्ल में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन, व्यापारी हित और आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया

FJCCI

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : आगामी FJCCI चुनाव को लेकर Team P21 की पहली बैठक शनिवार को होटल पर्ल में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन, व्यापारी हित और आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में Team P21 की अवधारणा और उसके उद्देश्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। संगठन ने व्यापारी समाज की व्यापक भागीदारी और मजबूत FJCCI को अपनी प्राथमिकता बताया।

Read More : मनन मिश्रा से इस्तीफे की मांग, BCI को-चेयरमैन ने लगाए गंभीर आरोप

Principle से Progress तक का विजन

शैलेन्द्र कुमार सुमन ने Team P21 की अवधारणा रखते हुए कहा कि उनका उद्देश्य चुनाव को केवल पैसा, Power और Post तक सीमित रखना नहीं है। उन्होंने कहा कि Team P21 Principle, People, Participation, Process और Progress को केंद्र में रखकर आगे बढ़ना चाहती है। Team P21 ने स्पष्ट किया कि यह पहल किसी व्यक्ति के विरोध में नहीं है। इसका उद्देश्य व्यापारी समाज की व्यापक सहभागिता, सकारात्मक सोच और मजबूत FJCCI के लिए काम करना है। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति और व्यापारियों की भागीदारी बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

बैठक में कई सदस्य रहे मौजूद

बैठक में प्रमिला, पूनम, प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज, अनीष, चंदन, सुनील, सूरज सेठ, राजकुमार, संजय, अमित, दीपक ओझा, सुबोध जायसवाल, संतोष जी, संतोष अग्रवाल, देवनन्दन, सतेंद्र, विजय, नेहा, नीतू, अजय, रोहित, रमेश, ब्रजेश और श्रवण सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में Team P21 ने अपने संदेश को दोहराते हुए कहा :

Team P21 : Principle • People • Participation • Process • Progress

अंतिम P : People’s Mandate।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *